पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिले में 8 सितंबर से 22 सितंबर तक विशेष यातायात अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के पहले पाँच दिनों में ही 241 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है। इनसे कुल ₹1,19,400 का समन शुल्क वसूला गया।