गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर बुधवार को खड्डा और पनियहवा स्टेशन के बीच अवध एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के लाला टोला वगाही वार्ड नं-3 निवासी सुदर्शन मुखिया पुत्र जमुना मुखिया के रूप में हुई है। उनके पास से आधार कार्ड मिलने पर पहचान सुनिश्चित हुई। जानकारी के मुताबिक,दवा लेकर घर लौट रहा था।