रजौली:अनुमंडलीय अग्निशमन कार्यालय रजौली में पदस्थापित अग्निशमन पदाधिकारी सह बिहार पुलिस एसोसिएशन अग्निशमन सेवा के उपाध्यक्ष रामअवध सिंह को स्थानांतरण पर विदाई दी गई। इस अवसर पर कर्मियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र, माला और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने विदाई गीत गाकर भावभीना माहौल बना दिया।