रामलीला मैदान अम्ब में वीरवार शाम 5 बजे विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विधायक सुदर्शन बबलू और पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने दशहरा पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और लोगों को शुभकामनाएं दी। रावण, मेघनाथ और कुम्भकरण के पुतले जलाए गए। बबलू ने कहा कि हमें भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शो का अनुसरण करना चाहिए।