औरंगाबाद शहर के गांधी मैदान में शुक्रवार को औरंगाबाद विधानसभा का एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। काफी विलंब के बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने शाम चार बजे अपने संविधान के दौरान बिहार के विकास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अहम भूमिका की चर्चा की और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।