थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। अहियापुर गांव की रहने वाली काजल ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष को आवेदन दिया है। काजल की शादी 9 मई 2022 को मिलन कुमार मुरली के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शुरुआती दिनों में सब ठीक था, लेकिन कुछ महीनों बाद पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।