आज शनिवार को सुबह 11 बजे भभुआ बड़ी देवी मां मंदिर में अनंत चतुर्दशी पर्व पर महिलाओं की काफी भीड़ रही। व्रती महिलाओं ने बताया कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सुख समृद्धि और शांति आती है। सुबह में स्नान करके व्रत संकल्प लिया जाता है भगवान विष्णु की मूर्तियां या चित्र स्थापित कर उनकी पूजा होती है। अनंत चतुर्दशी व्रत के दिन कथा को सुना जाता है।