धरियावद से सांवरियाजी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो वाकली पुलिया से गिर गयी,एक की मौत हो गयी। वही 09 गम्भीर घायलो को उदयपुर रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार पिपलिया गोदलिया फला से एक बोलेरो जिसमे लगभग 13 से 14 लोग सवार होकर सांवरियाजी जा रहे थे। धरियावद से 10 किलोमीटर दूर बोलेरो वाकली पुलिया के नीचे गिर गयी। हादसे में वाहन सवार सभी यात्री घायल हो गये।