अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं की उपलब्धियों को सराहा गया और उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर कई संगठनों ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए जागरूकता अभियान और सम्मान समारोह आयोजित किए।