25 वर्षीय आरती पति रामकुमार आदिवासी निवासी ग्राम हांसुआ जो शनिवार को लकड़ी काटने गई थी। तभी महिला को सांप ने डस लिया। महिला की हालत बिगड़ती देख परिजन महिला को अस्पताल ना ले जाकर झाड़ फूंक करने तांत्रिक ओझा के पास ले गए। जिससे महिला को उपचार नहीं मिल सका। घटना के करीब 5 घंटे बाद रात में सिविल अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।