थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव घेर भोगपुरा निवासी शिवकुमार की पुत्री शिवानी उम्र लगभग 14 वर्ष की सांप के काटने से मौत हो गई। बताया गया कि शिवानी सो रही थी, तभी उसे सांप ने उसे काट लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो उसे तुरंत गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल में उपचार चलने के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।