बैठक में स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों की नौ थीमों के अनुसार योजनाओं को ग्राम पंचायत विकास योजना में शामिल करने पर जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने सभी ग्राम पंचायतों से समय पर सही डेटा पोर्टल पर अपलोड करने को कहा। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विकास खंड के अधिकारियों को ग्राम पंचायतों का डेटा उपलब्ध कराएं। जानकारी शुक्रवार शाम 5 बजे मिली।