मंझनपुर में इंटर कॉलेज के जर्जर गेट गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना नया पुरवा रोड स्थित इंटर कॉलेज में हुई। जरीना बेगम नाम की महिला अपने पति हसमत उल्ला के साथ कॉलेज के पीछे स्थित अपने बगीचे की रखवाली कर रही थी। विद्यालय के एक कर्मचारी के कहने पर जब महिला ने गेट खोला, तभी वह अचानक गिर पड़ा। महिला गेट के नीचे दब गई।