Dhanbad Cum Kenduadih Cum Jagata, Dhanbad | Jan 13, 2025
धनबाद डीआरएम कार्यालय में सोमवार को डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने 23 रेलवे कर्मचारियों को विगत दिसंबर माह 2024 में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु संरक्षा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने कहा कि आप सभी रेलवे कर्मचारियों के कारण ही रेलवे में विकास की गति में रफ्तार आ रही है ऐसे ही इमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे।