भारत-चीन युद्ध लड़े डूंगरी गांव निवासी वीर सैनिक केसर सिंह मटेला का निधन हो गया है। गुरुवार को स्थानीय घाट मुंड़ेश्वर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। डूंगरी गांव निवासी केसर सिंह मटेला ने 1962 में भारत चीन युद्ध लड़ा। इस युद्ध में उनको गोली भी लगी थी। वीरता से लड़ते हुए गोली लगने से वह घायल हो गए थे। उनकी अंतिम यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल शामिल रहे।