राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यालय के बाहर सतना से आए कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। युवक कांग्रेस सतना जिलाध्यक्ष मसूद अहमद शेरू ने मीडिया से कहा कि शहर अध्यक्ष इकबाल की नियुक्ति पर गंभीर सवाल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इकबाल का परिवार बिहार से है और कांग्रेस मे पुश्तैनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है|