एक महिला ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार शाम 4 बजे ईमना बीबी निवासी किकरवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसे सुसराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया व स्त्रीधन हड़प कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट पर पति अयूब खान सहित चार जनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है।