केकेएम कॉलेज परिसर में गिद्धौर रियासत के राजा रहे स्वतंत्रता सेनानी कुमार कालिका प्रसाद सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर गुरुवार को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। उक्त जानकारी 10 बजे दी गई। इस अवसर पर नेचर विलेज के संस्थापक निर्भय प्रताप सिंह ने कहा कि नई पीढ़ी को अपने जिले के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के योगदान की जानकारी होना आवश्यक है।