कांग्रेस सृजन संगठन के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने छीना फॉर्म में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जानकारी देते हुए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजू छीना ने बताया कि, काशीपुर में कांग्रेस संगठन का विस्तार कार्य चल रहा है। जिसको लेकर आज प्रभारी ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।