शनिवार शाम 7 बजे तुलसीपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी छठी पर शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्धारित मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ भक्ति गीतों पर नृत्य किया। शोभायात्रा नगर भ्रमण के बाद रात्रि में देवीपाटन स्थित सिरिया नदी पहुंची। यहां परंपरागत तरीके से प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ।