पिछले वर्ष कश्मीर सीमा पर देश की सेवा करते हुए हिमखंड में दबकर शहीद हुए किन्नौर जिले के तरांडा गांव के वीर सपूत रोहित कुमार नेगी को मरणोपरांत 'शौर्य चक्र' से सम्मानित किया गया है। शहीद रोहित कुमार नेगी ने विषम परिस्थितियों में भी अपने साथियों के साथ मिलकर देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया तथा उनकी धर्मपत्नी सहित उनकी माता ने सम्मान ग्रहण किया।