मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के खनवां गांव के नजदीक अमानत नदी में बुधवार को डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। उसकी पहचान खनवां गांव के चंदन सिंह उम्र 20 वर्ष पिता बीरबल सिंह के रूप में की गयी है। ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि चंदन सिंह को मिर्गी का दौरा आता था। इसी कारण नहाने के क्रम में दौरा आने से वह डूब गया है।