खुर्जा के देहात थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद गांव में लगातार हो रही बारिश से रजवाहा कट गया है। इससे आसपास के खेतों में बारिश का पानी भर गया है।फरमान, तालिब, खुर्शीद और इस्लाम समेत कई किसानों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी है। रजवाहे में आए कटान से सब्जी की फसलों को नुकसान का खतरा हो गया है, स्थानीय निवासियों द्वारा यह जानकारी शुक्रवार दोपहर लगभग12 बजे दी।