कल केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का निर्धारित कार्यक्रम के तहत दंतेवाड़ा आगमन होगा और गीदम के जावंगा एजुकेशन सिटी मैदान में भाजपा की चुनावी सभा विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित करेंगे। जिसके लिए तैयारी की जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक चैतराम अटामी के आदेशानुसार भाजपा जिला महामंत्री व अन्य भाजपाइयों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।