कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत दूधीमाटी (डॉक्टर उर्मिला चौधरी के आवास के पीछे) स्थित एक मकान से बीती रात चोरों द्वारा लाखों रुओए के जेवरात, समान व नगदी की चोरी का एक मामला प्रकाश में आया है। उक्त मकान सेवानिवृत्त विद्युत विभाग के कर्मचारी विजय सिंह का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी देते हुए गृहस्वामी विजय सिंह ने बताया कि बीती रात 12 बजे तक वे लोग जगे हुए थे।