सिवनी में आगामी ईद मिलादुन्नबी त्योहार और गणेश विसर्जन को लेकर जबलपुर जोन के आईजी प्रमोद वर्मा ने सिवनी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंगलवार को आईजी ने स्वयं पैदल जुलूस मार्ग का भ्रमण करते हुए अवलोकन किया। इस दौरान आईजी ने आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को जारी किए गए। वही आईजी ने जिले वासियों से कानून व्यवस्था का पालन करने की अपील की।