औरंगाबाद शहर के एमजी रोड स्थित सदर अस्पताल के सिविल सर्जन महिला चिकित्सक डॉ. लालसा सिन्हा के निजी अस्पताल में रविवार को शाम एक गर्भवती महिला के प्रसव के बाद मौत हो गई है. मृतक महिला नवीनगर प्रखंड के माली थाना के शाहपुर निवासी विनोद यादव की पत्नी पूनम देवी(उम्र 32 वर्ष) बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार नौ महीनों से इसी अस्पताल से इलाज चल रही थी।