बिहार राज्य धर्मिक न्याय बोर्ड के सदस्य सह अधिवक्ता शायन कुणाल शुक्रवार को गया जाने के क्रम एतिहासिक नेयामतपुर आश्रम पहुंचे। जहां स्थानीय लोग और आश्रम ट्रस्ट के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया। आश्रम पहुंचने के बाद शायन कुणाल ने महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित यदुनंदन शर्मा की प्रतिमा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।