भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे जिला मुख्यालय गोपेश्वर में कांग्रेस द्वारा भराड़ीसेंड विधानसभा सत्र में की गई घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। भाजपा ने कहा कांग्रेस ने विकास के मुद्दों पर चर्चा ना कर लोकतंत्र की हत्या की इसके साथ ही विधानसभा भवन में रात को धरना प्रदर्शन देकर लोकतंत्र की हत्या की।