BJP द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान की मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता अजय यादव बिंदू ने की। जिला महामंत्री और सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक शिवाकांत चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा संगठन सेवा पखवाड़ा मनाता है। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न सामाजिक और जनसेवा के कार्य किए जाएंगे।