पहाड़गढ़ से सुजरमा आते वक्त भुरावली के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से जा टकराई जिससे बाइक सवार रूपसिंह और ग्रीस निवासी सुजरमा घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना एंबुलेंस 108 पर दी गई, तत्काल कैलारस अस्पताल पर दोनो घायलो को लाए। जहां दोनो को उपचार दिया गया। घायल ग्रीस की हालत गंभीर होने से उसे मुरैना रेफर किया गया है। घटना 16 मई शाम करीब 6 बजे की है।