राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र बड़गांव में सोमवार 6 अक्टूबर को प्राकृतिक खेती पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण 6 से 10 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एस. आर. धुवारे के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।