अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ विकासखंड के बोरी गांव की कन्या उमावि के प्राचार्य सरदार सिंह चौहान को जिला कलेक्टर डॉ.अभय अरविंद बेडेकर ने बुधवार शाम 4:00 बजे निलंबित कर दिया है।प्राचार्य पर स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से अपने निजी खेत में कृषि और कीटनाशक छिड़काव जैसे काम करवाने का आरोप था। कर्मचारियों की शिकायत के बाद जांच की।जांच मे आरोप सही पाया गया।