कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को दोपहर दो बजे इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार आक्रोश मार्च निकालकर बिहार सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। राजद प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार के नेतृत्व और माकपा नेता ललन कुमार के संचालन में निकले इस आक्रोश मार्च में बड़ी संख्या में राजद, माकपा सहित महागठबंधन के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।