पाकिस्तानी X हैंडल से बिहार पुलिस मुख्यालय को गुरुवार की शाम 4:00 बजे बिहार में बम ब्लास्ट की धमकी दी गई थी। यह धमकी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से दी गई थी। वहीं इस धमकी के बाद से ही लगातार पटना के विभिन्न प्रसिद्ध स्थलों पर सुरक्षा की जांच की गई। शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे पटना जंक्शन पर भी डॉग स्क्वायड की मदद से सुरक्षा की जांच की गई।