शुक्रवार दोपहर 4 बजे पल्स पोलियो अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली पुराने अस्पताल परिसर से शुरू होकर एमजी रोड, श्रीकृष्ण टॉकीज, बस स्टैंड और गायत्री मंदिर होते हुए जिला अस्पताल पहुंची। तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान 12 अक्टूबर से प्रारंभ होगा, जिसके तहत जन्म से 5 वर्ष तक के लगभग 2.62 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएग।