महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत रत्न एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती आज पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है। जिला मुख्यालय पौड़ी में भी उन्हें स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। सबसे पहले जी.बी. पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में पं. पंत को नमन किया गया।