पीलीबंगा पालिकाध्यक्ष चुनाव में आज सोमवार को भाजपा के रणवीर डेलू 10 मतों से पालिकाध्यक्ष निर्वाचित हुए। कांग्रेस का बहुमत होने के बावजूद भी भाजपा के प्रत्याशी ने 10 मतों से जीत हासिल की है। भाजपा के रणवीर डेलू ने कांग्रेस के शारदा पूनिया को हराया है। भाजपा के रणवीर डेलू को 22 व कांग्रेस प्रत्याशी शारदा पूनिया को 12 मत मिले। 10 मतों से रणवीर डेलू विजय हुए।