सिसवन प्रखंड के सिसवन अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा किया गया। अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने जनता दरबार में आपसी सहमति बनाते हुए जमीनी विवाद का निपटारा किया।इस दौरान अंचल कर्मियों ने बताया कि जनता दरबार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समाधान करना है।