समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र से होकर गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 5 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के सरारी कैंप पर तैनात सहायक अभियंता मनीष कुमार ने शुक्रवार सुबह 6 बजे जानकारी दी कि गंगा का जलस्तर 45.45 मीटर पर पहुंच गया है।