वर्ल्ड यूनेस्को साइट खजुराहो के मुख्य पश्चिम समूह के अधिकांश मंदिरों के शिखर पर खरपतवार और पेड़ से लगातार दीवारों को नुकसान हो रहा है। इतना ही नहीं सीनियर सिटीजन के लिए तीन दिन से ई रिक्शा सर्विस और छह महीने से पानी की व्यवस्था भी बंद है। वहीं भारतीय पुरातत्व विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है।