सिटी एसपी अशोक कुमार के द्वारा दिनांक 30.08.2025 को मोरो थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दागी पंजी, अपराध पंजी, केस डिस्पोजल, ओडी पंजी, गुंडा पंजी, अनुसंधान पंजी सहित सभी आवश्यक पंजियों की गहन जांच की गई।इस क्रम में मोरो थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाना के सभी उपस्थिति थे।