मंगलवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के साथ शहर के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टार चौराहा, पनवड़िया, और सिविल लाइंस रोड का दौरा कर जल निकासी और सौंदर्यीकरण के कामों को परखा। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने जल भराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाधान के निर्देश दिए।