मृतक विनीता की शादी थाना मूसाझाग क्षेत्र के रूपपुर महोरा गांव के रहने वाले राम किशोर के बेटे अर्जुन से हिंदू रीति रिवाज से की थी। मायका वालों का कहना है कि विनीता के ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे और मारते-पीटते थे। मायका पक्ष का कहना है कि दहेज की खातिर विनीता के ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर फांसी के फंदे पर लटका दिया।