कैलारस थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरा के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैली। शव मिलने की जानकारी रेलवे स्टेशन मास्टर ने पुलिस को दी थी। जिस पर पुलिस बल मौके पर पहुंचकर शव को लाकर कैलारस अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पर रखवाया गया है। अभी तक महिला की पहचान नही हुई है। घटना बीती रात की है, पुलिस ने मीडिया को जानकारी आज 27 अगस्त शाम 5 बजे दी।