जशपुर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को संकट की घड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के तहत जिले के बहत्तर मरीजों को उपचार हेतु दो करोड़ पचासी लाख रुपये की आर्थिक मदद स्वीकृत की गई। इस राशि से मरीज कैंसर, बोन मैरो ट्रांसप्लांट और किडनी ट्रांसप्लांट जैसे महंगे उपचार करा सकेंगे। जशपुर जनसंपर्क अधिकारी से।