टाटीझरिया। विष्णुगढ के टेकलाल महतो डिग्री महाविद्यालय में झारखंड की संस्कृति और परंपरा का प्रतीक करम महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से महाविद्यालय परिसर उत्सवमय वातावरण में सराबोर हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य के साथ हुई। करम वृक्ष की स्थापना कर प्रार्थना किया गया।