संगम नगरी प्रयागराज में बाढ़ ने अब एक बार फिर विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। गंगा और यमुना के सम्पर्क मार्ग और जलमग्न होने लगे हैं। गंगा और यमुना के स्नान घाट जलमग्न हो गए हैं। वही तटीय इलाके में बसने वाले लोग अपने घरों को छोड़कर एक बार फिर बाढ़ राहत शिविरों में अपने परिवार के साथ सिविल लाइंस के स्कूलों में लगभग शाम 5:00 बजे से पहुंच रहे हैं