शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान वह नादौन के कुछ आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी करेंगे। मुख्यमंत्री करीब डेढ़ बजे नादौन पहुंचेंगे। नादौन शहर के वार्ड चार में वर्षा से प्रभावित घरों का निरीक्षण करेंगे तथा पीड़ितों से मिलेंगे। शाम को वह वापस शिमला लौट जाएंगे।