अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए भीमपुरा पुलिस ने शुक्रवार सुबह दुष्कर्म के वांछित आरोपी को दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी मिथिलेश कुमार भीमपुरा क्षेत्र का ही निवासी है, जो दुष्कर्म के गंभीर मामले में मुख्य आरोपी है और फरार चल रहा था। भीमपुरा थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने शुक्रवार दोपहर बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे बरौली नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।